अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर युवक को मारपीट कर दो लाख्र रुपये लूटने की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित को फोन करके बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया।
मालूम हो कि शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी संदीप यादव ने बुधवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर कार सवार अज्ञात युवकों उसे कार में बैठाकर मारपीट की और दो लाख रुपये लूट लिए। उसने पुलिस को बताया था बुधवार को
ही बैंक ऑफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकाल कर लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी मामा विनय को देने जा रहा था। शहर के बाईपास पर वाहन का इंतजार करते हुए कार सवार लोगों ने उसे लखनऊ छोड़ने के बहाने बैठा लिया और रास्ते में तमंचा लगाकर रुपये लूट लिए। संदीप के मुताबिक लूटपाट करने के बाद उसे
अजगैन पुलिस थाना से पहले कार से गिराकर बादमाश भाग निकले। बताया कि वह अजगैन थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर चलता कर दिया। संदीप कोतवाली आया लेकिन घटना की तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद्र सिंह ने बताया कि गुरूवार को पीड़ित तहरीर देने नहीं आया। उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर लूट को पुलिस बता रही संदिग्ध
कोतवाल बोले दूसरे दिन भी पीड़ित ने नहीं दी तहरीर