फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संध्या की गेंदबाजी से लखनऊ के आगे सहारनपुर ने घुटने टेके

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ मंडल ने चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर को 48 रन से हरा दिया। पहले शशि और आयुषी की बल्लेबाजी उसके बाद संध्या छेत्री की शानदार गेंदबाजी ने सहारनपुर मंडल को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। संध्या छेत्री को चार विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सहयोग से जेके लोको मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ मंडल ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। शशि बलान ने 75 और आयुषी श्रीवास्तव ने 50 रन की शानदार पारियां खेली। मनीषा चौधरी ने दो, अंशुल, वर्तिका और दिशा ने एक-एक विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर मंडल की टीम 30 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। वंशिका सैनी ने 41, दिशा ने 26 और निशु चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया। संध्या छेत्री ने चार विकेट झटके, जबकि तान्या सिंह ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सोमवार को जेके लोको मैदान पर कानपुर ब्लू गर्ल्स और लखनऊ गर्ल्स के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें