कानपुर। कलावती सुपर किंग्स इलेवन ने फाइनल में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन को 10 विकेट से हराकर स्पार्क सीपीएल सीजन-3 की ट्रॉफी जीत ली है। मैच के हीरो कलावती सुपर किंग्स इलेवन के गेंदबाज माधव गुप्ता रहे। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। मैच के आखिर में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
रविवार को मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए फाइनल में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन की पूरी टीम 29 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्ष राजपूत ने 21, मो. जैद ने 15, सुयश सिंह ने 12 रन बनाए।माधव गुप्ता ने चार, अर्थव गुप्ता और अनंत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलावती सुपर किंग्स इलेवन की टीम ने 16.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत दर्ज की। हरि कृष्णा ने नाबाद 51 और विशाल यादव ने नाबाद 43 रन की पारी खेली।
प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को चुना गया। 347 रन बनाने वाले विशाल यादव श्रेष्ठ बल्लेबाज, चार मैच में 11 विकेट झटकने वाले युवराज श्रेष्ठ गेंदबाज और 347 रन व दो विकेट लेने वाले विशाल यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि नरसेवा नारायण सेवा के संस्थापक अवध बिहारी मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। केसीए के सचिव कौशल किशोर सिंह, टूर्नामेंट सचिव मनीष मल्होत्रा व आयोजन नीरज चंद्रा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।