चित्रकूट पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में चल रहे पांच दिवसीय रामायण मेले के समापन पर मंगलवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सीएए पर बड़ा बयान दिया। साध्वी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
सिमी के नाम से जो संगठन चलता था अब वह पीएफआई के नाम से सक्रिय होकर हिंसा की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सरकार ऐसे लोगों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।