पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक अनूप जलोटा मंगलवार को चित्रकूट जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सीएए पर बड़ा बयान दिया। कहा कि जब तक लोग सीएए कानून को नहीं समझेंगे तब तक नासमझी का बर्ताव करते रहेंगे।
हमारे यहां कितने लोग आकर रहने लगते हैं। उनमें कितने असामाजिक लोग होंगे, आतंक का साथ देने वाले लोग होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है कि हमे यह पता हो कि हमारे देश में कौन और कितने लोग रह रहे हैं और वो लोग क्या करते हैं। यह कानून नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है।