साध्वी निरंजन ज्योति 12th के टाॅपर रजनीश से मिलने पहुंची
UP Board result 2018 में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला ने 12th में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रजनीश अपनी सफलता से बेहद खुश हैं पर साेमवार का दिन उनके लिए कुछ ज्यादा ही खास रहा क्याेंकि बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति उनसे मिलने पहुंंची थीं।
साेमवार सुबह रजनीश के घर का दरवाजा खटका ताे सामने फतेहपुर लाेकसभा सीट से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति हाथ में माला अाैर मिठाई डब्बा लिए हुए खड़ीं थी। उन्हाेंने रजनीश काे बधाई देते हुए कहा बेटा तुमने अपने जिले का नाम राेशन कर दिया है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा मैं तुम्हे बधाई देने के लिए सीधे कर्नाटक से अा रही हूं। जैसे ही मुझे पता चला मैं खुश हाे गई। उन्हाेंने कहा भले ही हमारा संसदीय क्षेत्र पिछड़ा हुअा हाे पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय हैं। उन्हाेंने रजनीश काे एक लिफाफा अाैर मिठाई का डिब्बा भेंट किया है।