साधु ने किया खुदकुशी का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के नया गांव स्थित नरसिंहपुर आश्रम के एक साधु ने बुधवार सुबह मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शरीर पर आग लगते ही वहां आश्रम के कुछ अन्य लोग पहुंचे और उसे किसी तरह बचा लिया।
इस बीच साधु के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय लोगों के साथ जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत खराब होने पर सतना रेफर कर दिया है। साधु ने बताया है कि उसके गांव नरसिंहपुर के कुछ युवक परेशान कर रहे हैं, जिससे आहत होकर यह कदम उठाया है। हांलाकि किसी का नाम नहीं लिया।
बुधवार को जानकीकुंड के पास स्थित नरसिंहपुर आश्रम मेें रहने वाले साधू नर्मदा प्रसाद (65) निवासी नरसिंहपुर ने बुधवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। आसपास के निवासियों ने किसी तरह से आग बुझा दी। साधु एक कुटिया बनाकर रहता था।
पुलिस पहुंचकर साधु को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष नया गांव आरबी त्रिपाठी ने बताया कि साधु एक कुटिया बनाकर रहता था। उसी में आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसने घटना के बाद बताया कि गांव के निवासी परेशान करते है, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया। हालत सही होने पर और पूछताछ की जाएगी।
साधु को लाठी से पीट किया घायल
नया गांव थाना अंतर्गत जानकीकुंड के पास स्थित कलाधारी आश्रम के साधु संतदास को बुधवार को आश्रम में घुसकर तीन अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल में साधु को भर्ती कराया गया। थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साधु ने बताया कि अभी वह समझ नहीं पा रहा है कि उसे किसने मारा है वह पहचान नहीं पाया है।