फोटो- 2- घटना की जानकारी देते मारपीट में घायल करौंदीकला के ग्रामीण
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट रैपुरा थाना अंतर्गत करौंदी कला गांव में गोबर की खाद के लिए खोदे गए गड्ढे के लेकर पिता पुत्र को पीट कर घायल कर दिया।
मामले मे पीड़ितों ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में करौंदी कला गांव की सावित्री देवी पत्नी गिरजाशंकर ने कहा कि 12 जून को रविकरन पुत्र रामपाल, अवधेश पुत्र रामपाल, भोला पुत्र रविकरण व संगीता पत्नी भानू प्रताप उसकी जमीन में गोबर की खाद डालने के लिए गड्ढे खोद रहे थे।
इसका विरोध करने पर पति गिरजा शंकर व पुत्र सुखमन्ता पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से वार कर घायल कर दिया। इससे सभी को गंभीर चोट लगी है। इसके बाद भी मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।