फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नर्मदा तीर्थ पर रहने वाले साधू की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 13 May 2024 07:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में साधू की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के चेहरे, सिर और हाथ में चोट के निशान भी पड़े थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा तीर्थ स्थल के पास रहने वाले साधू का शव संदिग्ध हालात में पास में ही पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

डंडे से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी महादेव गिरी (50) ने बचपन में ही परिवार त्याग दिया था और साधू हो गए थे। शाहाबाद कस्बे में शमशान स्थल के पास एक कुटी में रहते थे। सोमवार की सुबह जब लोग मॉनिंग वाक के लिए निकले तो नर्मदा के पास स्थित शमशान स्थल से कुछ ही दूरी पर महादेव गिरी का शव पड़ा मिला।
शव खून से लथपथ था। चेहरे, सिर और हाथ में चोट के निशान भी पड़े थे। घटना की जानकारी पर सीओ अनुज मिश्रा अैर कोतवाल राजदेव मिश्रा मौके पर पहुंचे। आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तो रोक टोक पर हुई महादेव के साथ घटना
विश्वसत सूत्र बताते हैं कि नर्मदा तीर्थ स्थल सूनसान रहता है। इसके कारण यहां मनचलों की आवाजाही रहती है। बताया जाता है कि दो दिन पहले एक युवक अपनी कथित दोस्त के साथ वहां गया था। इस पर महादेव बाबा ने आपत्ति जताते हुए युवक और उसकी महिला दोस्त को जमकर फटकार लगाई थी। कहीं न कहीं इस घटना को भी महादेव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें