फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मारपीट से दुखी हो मां ने लगाई फांसी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
गोरीबाई (फाइल फोटो) - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। बड़े बेटे व उसके साथी की ओर से आए दिन मारपीट करने से दुखी नगीना बांगर के मजरा कट्टा पुरवा निवासी महिला ने गांव के बाहर पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। मृतका के छोटे बेटे ने बड़े भाई व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगीना बांगर के कट्टा पुरवा गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां गोरीबाई (50) बड़े भाई मोहित के साथ रहती थीं। मोहित आए दिन नशे में धुत होकर अपने साथी रामपाल के साथ मिलकर मां के साथ मारपीट करता था।
इससे दुखी होकर मां गोरीबाई सोमवार की रात घर से चली गई थीं। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसने मां की तलाश की तो गांव के बाहर खलियान के पास लगे नीम के पेड़ में साड़ी के सहारे उनका शव लटकता मिला।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राधे सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र रोहित की तहरीर पर बड़े बेटे मोहित व उसके साथी रामपाल के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें