फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarmati Exp. Derailment: फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी साबरमती एक्सप्रेस डिरेल की जांच

Thu, 19 Sep 2024 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) 16 अगस्त शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थानाक्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया के पास झांसी रूट पर गोविंदपुरी और भीमसेन के बीच साबरमती एक्सप्रेस के आगे रेल ट्रैक पर रखे गए पटरी के टुकड़े से टकराकर 22 कोच डिरेल हो गए थे। आशंका जताई गई थी कि साजिशकर्ताओं ने लोहे की पटरी का टुकड़ा नट बोल्ट से कस दिया था जिससे इंजन की जाली टकराकर तेज धमाका हुआ और ट्रेन पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


मामले की जांच सुरक्षा एजेसियां, खुफिया एजेंसियां, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी कर रही है। मामले में फॉरेंसिक टीम ने जांच और सीन रीक्रिएट कर सभी बरामद चीजों को लैब भेजा है। वहां से 25 सितंबर तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। एजेंसियां हो या पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी सभी अब जांच मे रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ट्रैकों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे बेहद गंभीर है। यात्रियों के साथ कोई अनहोनी न हो, इसके लिए रेल लाइन किनारे बसी अवैध बस्तियों और उनमें पलने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट के अधिकारियों का साफ कहना है कि हादसा हो या साजिश, इसका पता फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। बता दें, रेलवे अधिकारियों ने इस मामले की दर्ज एफआईआर में दर्शाया था कि किसी ने साजिश कर पटरी का टुकड़ा रेलवे ट्रैक पर डाल दिया जिससे ट्रेन डिरेल हो गई। फिलहाल फॉरेंसिक लैब को जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए रिमाइंडर लिखा गय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें