फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोबाइल विवाद की रंजिश में हुई थी मुमताज हत्या, पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 02:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के देवषढ़ गांव में खेतों के बीच मकान में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला करने और बाइक व सीसीटीवी उपकरण लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटना के पीछे लूट नहीं बल्कि हत्या की साजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन
साढ़ थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ थाना क्षेत्र के देवषड़ गांव में खेतों के पास बने सुनसान मकान में घुसकर दंपति पर जानलेवा हमला करने और लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की मुख्य वजह लूट नहीं, बल्कि कुछ दिन पूर्व मोबाइल को लेकर हुआ पुराना विवाद था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और मामले को 'लूटकांड' का रूप देने के लिए गहने, बाइक और सीसीटीवी उपकरण चुराए थे।

विज्ञापन

मोबाइल विवाद की रंजिश में रची गई थी साजिश

उल्लेखनीय है कि बीती आधी रात अज्ञात बदमाशों ने देवषड़ निवासी मोहम्मद कल्लू (40) के सुनसान मकान को निशाना बनाया था। बदमाशों ने सबसे पहले बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख ऊपर किया और फिर सो रहे दंपति पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में कल्लू गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी शाहजहां भी खून से लथपथ हो गई थीं। वारदात के बाद बदमाश घर से बाइक, गहने और सीसीटीवी उपकरण उठा ले गए थे। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को जल्द ही अहम सुराग मिले। पड़ताल में पता चला कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही युवकों से मोबाइल को लेकर पीड़ित पक्ष का विवाद हुआ था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने आधी रात को घर में घुसकर जानलेवा हमला किया।

पुलिस को भटकाने के लिए चुराए थे गहने और सीसीटीवी उपकरण

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस का ध्यान मुख्य रंजिश से भटकाने के लिए आरोपियों ने घर में रखे गहने चुरा लिए थे। साथ ही अपनी पहचान छिपाने के लिए वे घर में लगे सीसीटीवी उपकरण और पीड़ित की बाइक भी अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन

साढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आलाधिकारी प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें