फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरवीएस और एसबीएस एकेडमी ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मु़काबले में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने एसबीएस क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने काॅमर्शियल क्रिकेट एकेडमी को चार रन से मात दी।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मैच में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 161 रन बनाए। अमृत ने 59 और अनुरुद्ध सिंह ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में हर्षवर्द्धन पंत ने 18 रन देकर 4 विकेट और देवेश कार्तिक ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने उत्कर्ष द्विवेदी (नाबाद 78) और कृष्ण यादव (नाबाद 76) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 26.1 ओवर में बिना विकेट खोए 164 रन बनाकर जीत दर्ज की।

साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। आर्यन यादव ने 44, अर्थव पांडे ने 45, कुश यादव ने 24 और मानस त्रिवेदी ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


गेंदबाजी में अनंत कुमार मिश्रा ने 23 रन देकर 2 विकेट और कार्तिकेय ने 32 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। कार्तिकेय ने 62 और अनंत कुमार मिश्रा ने नाबाद 98 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से चार रन पीछे रह गई। गेंदबाजी में रोहित राजपूत और हर्षवर्द्धन ने एक-एक विकेट लिया। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें