गंगाघाट कोतवाली
हत्यारों ने पहले चापड़ से कई वार किए फिर कमर में गोली मारी और देसी बम फेंककर फरार हो गए। बम के धमाके से दहशत फैल गई। यूपी-100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गईं थी। दो हत्यारे पुलिस के सामने ही हथियार लहराते हुए भागे, जिन्हें नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।