इटावा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव के पास की है। यहां बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि देवर-भाभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।