फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: इटावा का एक छात्र लौटा, दो लोग यूक्रेन में फंसे, परिवार के लोगों ने दिन में कई बार की वीडियो कॉल पर बात

Fri, 25 Feb 2022 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

टेल नगर के मनोज पाठक का पुत्र शुभ पाठक कीव में बीटेक की पढ़ाई करने गया है। शिक्षिका मां उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को रूसी सेना के हमले के बाद मनोज ने कई बार फोन कर बेटे का हाल जाना। मनोज ने बताया कि बेटे से बात हो रही है। अभी कीव हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटा एमबीबीएस छात्र अंशुल राठौर व कीव में फंसा छात्र शुभ पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर कस्बे का एक छात्र और एक अन्य व्यक्ति यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हैं। गुरुवार को रूस के हमले के बाद परिवार के लोगों ने वीडियो कॉल पर कई बार फोन पर उनका हाल जाना। दोनों ने अभी कीव में हालात सामान्य होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


एमबीएस का एक छात्र 17 फरवरी को इटावा लौट आया था। बकेवर क्षेत्र के कुडरिया गांव निवासी वकील अरविंद राठौर का मझला पुत्र अंशुल राठौर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई करने गया था। युद्ध के हालात बनने पर वह 17 फरवरी को लौट आया था।

अंशुल ने बताया कि उस समय तक युक्रेन में कोई हमला नहीं हुआ था। किंतु यूक्रेन प्रशासन और भारतीय दूतावास ने एडवाईजरी जारी कर दी थी। जिसमें कहा था कि अन्य देशों के जो  छात्र जाना चाहें वह जा सकते हैं। फोन पर सूचना देने पर पिता ने वहां से तत्काल निकलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी छात्र समेत दो लोग फंसे हैं। पटेल नगर के मनोज पाठक का पुत्र शुभ पाठक कीव में बीटेक की पढ़ाई करने गया है। शिक्षिका मां उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरुवार को रूसी सेना के हमले के बाद मनोज ने कई बार फोन कर बेटे का हाल जाना। मनोज ने बताया कि बेटे से बात हो रही है।

अभी कीव में हालात सामान्य हैं। बेटे ने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास ने सामान तैयार रखने की एडवाइजरी जारी कर दी है। ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। हवाई उड़ान शुरू होने की स्थिति में भारत भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। जयदीप पांडेय कीव में फार्मा कंपनी में अधिकारी हैं। वह वहां दस साल से कार्यरत हैं। परिवार के लोग जयदीप से संपर्क बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें