फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: वैशाली रोमानिया में, हरदोई में फैली गिरफ्तारी की अफवाह, एसपी ने कही ये बात

Wed, 02 Mar 2022 02:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

वैशाली की मां पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि यादव ने बताया कि सुबह ही बेटी से बात हुई है। वह किसी तरह से यूक्रेन से निकलकर रोमानिया तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
वैशाली की गिरफ्तारी की फैली अफवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की गुहार लगाने वाली लड़की हरदोई की वैशाली यादव नहीं है। बुधवार को फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में वैशाली की गिरफ्तारी की खबरें फिर से सोशल मीडिया में वायरल हुईं तो एसपी राजेश द्विवेदी ने इसका खंडन किया।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि वीडियो में वैशाली नहीं और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। वे अभी रोमानिया में ही फंसी हैं। कुछ लोगों का दावा था कि वीडियो में बोलने वाली लड़की यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही सांडी ब्लॉक के तेरवा पुरसौली निवासी ग्राम प्रधान वैशाली यादव हैं।

वायरल वीडियो के साथ उनकी हरदोई पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की सूचना भी वायरल की गई थी। इस मामले में एसपी राजेश द्विवेदी वायरल सूचना को गलत बताया। उनका कहना है कि वीडियो में बोल रही लड़की वैशाली नहीं है।
विज्ञापन


उधर, वैशाली की मां पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि यादव ने बताया कि सुबह ही बेटी से बात हुई है। वह किसी तरह से यूक्रेन से निकलकर रोमानिया तक पहुंची हैं। शशि का यह भी कहना है कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए अब तक उनसे पुलिस ने संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें