फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने झूमकर तोड़े कायदे-कानून

विज्ञापन
जूही गौशाला शराब ठेके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया लगी भीड़ ओपी संवाद
विज्ञापन
करीब सवा महीने बाद शराब की दुकानें खुलीं तो खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन हुआ तो कई ठेकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़तीं नजर आईं। दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। कई ठेकों के बाहर लोग एक-दूसरे से चिपककर खड़े हो गए। बहुतों के पास तो मास्क भी नहीं था। जहां घरों से निकलने में मनाही थी, शराब की दुकानें खुलीं तो एक-एक बाइक पर चार-चार लोग ठेके पहुंचे। इनको कोई रोकने वाला भी नहीं था। कुछ ठेकों के बाहर पुलिस थी भी तो वह बस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में ही व्यस्त रही।
विज्ञापन

ठेके खुलने का आदेश रविवार रात को जारी होने के बाद कई ठेका संचालकों ने एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद सोमवार को दुकान खुलने (सुबह 10 बजे) से आधा-पौन घंटा पहले ही लाइन लगनी शुरू हो गई। दुकान खुलते ही लोग टूट पड़े। किसी ने झोले में बोतलें भरीं तो किसी ने गाड़ियों की डिग्गी में। शहर भर के ठेकों का यही हाल रहा। दोपहर बाद ठेकों के बाहर थोड़ा भीड़ कम हुई। शाम को कुछ लोग ही ठेकों के बाहर लाइन खड़े नजर आए।
नियमों का उल्लंघन, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
सुबह करीब नौ बजे ही दुकानों के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस भी ठेकों के बाहर तैनात की गई। हालांकि पुलिस व्यवस्था को काबू पाने में नाकाम रही। ज्यादातर ठेकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी ने पुलिस की भी नहीं सुनी। इंस्पेक्टर से लेकर सीओ भी व्यवस्था संभालने में लगे रहे। ग्रीनपार्क चौराहा, चावला मार्केट, नयागंज समेत कई दुकानों के बाहर पुलिस को लाठी भी चटकानी पड़ी।
विज्ञापन

नियम विरुद्ध दो-दो, तीन-तीन पेटी खरीदी शराब
आबकारी के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति एक साथ डेढ़ लीटर देसी शराब या छह लीटर अंग्रेजी या आठ लीटर बियर या तीन लीटर वाइन खरीद सकता है। हालांकि सोमवार को कई ठेकों से लोग पूरी-पूरी पेटी (10 लीटर से अधिक) खरीदकर ले गए। कुछ तो दो-दो, तीन-तीन पेटी लेकर गए। पुलिस ने इसके लिए दुकानदारों को फटकारा भी।
हॉटस्पॉट के लोगों ने भी खरीदी शराब
शासन के निर्देशानुसार हॉटस्पॉट के आसपास की एक किमी के भीतर की शराब की दुकानें बंद रहीं। हालांकि यहां के लोगों ने बाहर निकलकर शराब खरीदी। चुन्नीगंज शराब ठेके से कर्नलगंज के लोगों ने शराब खरीदी। अन्य हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों ने भी अपने करीबी ठेकों पर जाकर शराब खरीदी।
आम दिनों की तरह चला ट्रैफिक
शराब ठेके खुलने की वजह से सोमवार को आम दिनों की तरह चहल पहल रही। सुबह आठ बजे से ही शहर में चहल-पहल बढ़ गई थी। हर तरफ गाड़ियां और लोगों की भीड़ नजर आई। यह स्थिति दोपहर करीब दो बजे तक रही। उसके बाद कुछ ट्रैफिक कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें