फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind Vs Ban: टिकट वापसी को लेकर हंगामा, यूपीसीए कार्यालय पहुंचे सैकड़ों लोग, चार से छह अक्तूबर तक होगी वापसी

Wed, 02 Oct 2024 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारत-बांग्लोदश टेस्ट मैच दो दिन बारिश शे चलते नहीं हुआ था। इन दिनों की टिकट्स की वापसी को लेकर यूपीसीए ने घोषणा की थी। इसको लेकर ग्रीनपार्क पहुंचे लोग टिकट वापसी की व्यवस्था न होने से नाराज हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क मे टिकट वापसी को लेकर हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक खेले गए भारत और बंगलादेश टेस्ट में दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश और मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका था। इसके चलते इन दो दिन की टिकट के पैसे वापसी करने का घोषणा यूपीसीए ने की थी।  इसको लेकर बुधवार को सैकड़ों लोग टिकट के पैसे वापस लेने ग्रीनपार्क पहुंचे।

विज्ञापन

इस दौरान लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर भीड़ ने हंगामा किया, तो उनको यूपीसीए कार्यालय भेजा गया। यहां पर भी भीड़ को कोई अधिकारी नहीं मिला। हंगामे की सुचना मिलते ही भारत-बंगलादेश टेस्ट के वेन्यू डायरेक्टर ने फोन से तुरंत मौजूद सभी लोगों को आश्वासन दिया।

उन्होंने संदेश दिया कि वह सभी चार से छह अक्तूबर तक अपनी टिकट का पैसा यहां आकर वापस ले सकते हैं। इसके लिए कांउटर उसी स्थान पर बनाया जाएगा, जहां से उन्होंने टिकट खरीदी थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को भी घबराने की बात नहीं है, सभी का पैसा वापस मिलेगा।
विज्ञापन



ऑनलाइन टिकट का भी पैसा होगा वापस

बुक माई शो पर सभी ने टिकट खरीदी है। वह अपनी टिकट लेकर आए, उनका पैसा दे दिया जाएगा। आज दो अक्तूबर को राष्ट्रीय अवकाश के कारण आफिस बंद था, नहीं तो आज से ही टिकट वापसी का पैसा देना शुरू कर दिया जाता। फोन द्वारा संदेश देने के बाद डॉ. कपूर तुरंत ग्रीनपार्क भी रवाना हुए, जिससे लोगों की नाराजगी दूर की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें