फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 गायों की मौत होने से हंगामा, जहर देने का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में शनिवार को तीन गायों की मौत पर लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचीं सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने उचित कार्रवाई का भीड़ को भरोसा दिया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बादशाहीनाका सब्जी मंडी निवासी पवन की गाय और दो छुट्टा गायों का शव एक ही जगह धनकुट्टी में पड़ा मिला। गायों की मौत की खबर सुनकर पवन समेत तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने गायों को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।

भीड़ के सड़क जाम करने पर कलक्टरगंज, हरबंश मोहाल और बादशाहीनाका पुलिस पहुंची। किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने गायों के शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें