लोग डांस के साथ आतिशबाजी भी कर रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे परेड किताब मार्केट निवासी एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) अमन अपनी बाइक से मूलगंज की ओर जा रहा था। इसी दौैरान पीछे से एक कार डीजे में टक्कर मार दी। इससे डीजे लाइट अमन के सिर पर गिर गई।
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
मौके पर मौजूद लोगों ने रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि टक्कर मारने वाला दूसरे समुदाय का है। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और पूजा शुरू करने को कहा। इतना कहकर जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी वहां से चल दिए।
एहतियातन सर्किल पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और क्यूआरटी तैनात
फोन पर कार्यक्रम और पूजा शुरू करने को कहा। इस पर लोगों ने कहा कि जब तक जेसीपी स्वयं पूजा नहीं शुरू कराएंगे, तब तक पूजा नहीं होगी। इस पर जेसीपी दोबारा मौके पर पहुंचे और आरती की। तब कार्यक्रम शुरू हुआ। पुलिस अधिकारियों ने एहतियातन सर्किल पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और क्यूआरटी तैनात कर दी है।
अनजाने में कार से टक्कर लग गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार चालक की तलाश की जा रही है। बेवजह कुछ लोगों ने मामले को तूल देने की कोशिश की थी। समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल