फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: अवैध खनन व परिवहन के विरोध में हंगामा, सांसद के बेटे ने ग्रामीणों के साथ लगाया जाम, कही ये बात

Sun, 08 Sep 2024 06:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पनवाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खान और परिवहन की समस्याओं को लेकर सांसद के बेटे ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। वहीं, थानाध्यक्ष पर ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
पुलिस से बहस करते सांसद के बेेटे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के थाना पनवाड़ी क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टों पर हो रहे बालू के अवैध खनन और परिवहन को लेकर ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बेटे ने मसूदपुरा तिराहे पहुंच जाम लगा दिया। इस दौरान बालू भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवा लिया गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष से सांसद के बेटे की तीखी नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे तक जाम लगने से वाहन फंसे रहे। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच ओवरलोड ट्रकों के चालान किए। सांसद ने डीएम और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
पनवाड़ी क्षेत्र के सलालपुर, स्योढ़ी समेत आसपास के गांवों में निजी भूमि के पट्टे किए गए हैं। जहां पट्टाधारक पट्टे के नाम पर अधिक जमीन पर खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी खेतों से रास्ते बना लिए गए हैं। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।

विज्ञापन

समस्याओं की शिकायत किसानों ने सांसद से की
 विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। दिनरात ओवरलोड ट्रक निकलने से रास्ते खराब हो गए हैं। इससे अस्पताल जाने व बच्चों को स्कूल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। इन समस्याओं की शिकायत किसानों ने सांसद से की। तब सांसद ने अपने बेटे अमित नारायण और प्रतिनिधि सुजीत को मौके पर भेजा।

थानाध्यक्ष पर ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने का आरोप
मसूदपुरा तिराहे में ओवरलोड ट्रकों को देखकर विरोध जताया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद के बेटे व थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोक हुई। सांसद पुत्र ने थानाध्यक्ष पर ओवरलोड गाड़ियों को निकलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



कार्रवाई के लिए डीएम मृदुल चौधरी और खनिज विभाग को लिखा

सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच एक दर्जन से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान किया। तब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। सांसद का कहना है कि वह खुद मौके पर नहीं थे। उनका बेटा किसानों की शिकायत पर गया था। अवैध खनन व परिवहन मिलने पर विरोध जताया गया। कार्रवाई के लिए डीएम मृदुल चौधरी और खनिज विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें