फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आरटीओ की घेराबंदी कर मारा छापा, दस्तावेजों समेत 12 दलाल पकड़े, सवा घंटे में 250 लोगों से पूछताछ

Sat, 27 Jul 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी स्वरूपनगर ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन की तहरीर पर काकादेव थाने में 12 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में छापे के दौरान पकडे गए दलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) की घेराबंदी कर छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। कार्यालय के सभी गेट बंद करा 250 लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 12 दलाल टीम के हत्थे चढ़े। इनके पास दूसरे आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन, वाहन स्थानांतरण समेत अन्य कागजात बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, डीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार सिंह, एसीपी स्वरूपनगर शिखर, एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार, एसीपी सीसामऊ चित्रांशु गौतम और काकादेव, नजीराबाद, स्वरूपनगर, कर्नलगंज थाने का फोर्स आरटीओ पहुंच गया। पुलिस को देख कुछ दलाल दूसरे गेट से भाग निकले। इस पर पुलिस ने सबसे पहले दोनों गेट बंद करा दिए और चारों तरफ घेराबंदी कर दी।
कैश काउंटर, लाइसेंस, टैक्स और रजिस्ट्रेशन अनुभाग के पास से टीम ने दलालों को पकड़ा। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए 12 लोगों के पास दूसरे आवेदकों के दस्तावेज मिले हैं, पूछताछ की जा रही है। करीब सवा सवा घंटे तक टीम कार्यालय में रही। एसीपी स्वरूपनगर ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन की तहरीर पर काकादेव थाने में 12 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें