इटावा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश के लिए चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होगी। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले के तीन चरणों में जिन बच्चों के आवेदन त्रुटियों के चलते निरस्त हो गए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। पहली बार शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत एक दिसंबर से ही आवेदन लेना शुरू कर दिया था। इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। आरटीई के तहत जिले में 5016 सीटें निर्धारित है। पहले चरण में 369, दूसरे चरण में 374 और तीसरे चरण में 562 बच्चों को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इन छात्रों के विद्यालयों में सरकार की ओर से स्टेशनरी वस्तु, बैग समेत अन्य स्कूली सामग्री के लिए धनराशि दी जाती है।
लिंक https://rte25.upsdc.gov.in पर जाएं।
आवदेन : एक मार्च से
अंतिम तिथि : 19 मार्च
सत्यापन प्रक्रिया : 20 से 23 मार्च
लॉटरी : 24 मार्च
स्कूल आवंटन : 28 मार्च
- सामान्य वर्ग के बच्चे के लिए अभिभावक का आय प्रमाणपत्र।
- अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति का जाति प्रमाणपत्र।
- बच्चे के अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र।
- नगर पालिका या पंचायत से जारी बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र।
- तीन से सात वर्ष के बीच की उम्र वाले बच्चे ही कर सकते हैं आवेदन।