फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: व्यापारी से 25 हजार की लूट, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो लुटेरे फरार…तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बिहार थाना क्षेत्र में व्यापारी लूटकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया था। वहीं, दो लुटेरे भागने में सफल रहे।  सीओ ने बताया कि भागने में सफल रहे दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में दुकान बंद करके घर जा रहे व्यापारी से शुक्रवार रात दो बाइक में सवार चार बदमाशों ने रास्ते में तमंचा लगाकर 25 हजार रुपये लूट लिए। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। बिहार थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और रुपये बरामद करने के लिए लेकर जाते समय दोनों ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है, भागने में सफल रहे दोनों लुटेरे रायबरेली के रहने वाले हैं। बिहार क्षेत्र के दुबई गांव निवासी राजकुमार लोधी की पाटन कस्बा बीज की दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढ़ें आठ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम चाकपुर के पास दो बाइक में सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने रोका और तमंचा लगाकर बैग छीन लिया। पीड़ित के अनुसार बैग में बीज बिक्री के 25 हजार रुपये थे।
लूटपाट के दौरान शोर-शराब सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से एक बाइक में सवार दो लुटेरों को पकड़ लिया जबकि दो भाग निकले। सूचना पर पहुंची बिहार थाना पुलिस ने दोनों लुटेरों  को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम प्रदीप लोधी, निवासी रायबरेली जिले के थाना लालगंज के बेहटा कला गांव निवासी और दूसरा लुटेरा सूरज इसी बिहार थाना के गांव परसंदा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी में दोनों का चल रहा है इलाज

सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों को लुटेरों को रुपये बरामद करने के लिए लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर हमला करके भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस से मुठभेड़ हुई और पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। बीघापुर सीएचसी में दोनों का इलाज चल रहा है। लुटेरों की निशानदेही पर 10 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों भागे हुए दोनों साथियों के नाम बताए हैं। इनमें अभय सिंह और वैभव सिंह हैं, दोनों रायबरेली जिले के थाना लालगंज के गांव बेहटा कला गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें