इन बदलावों से सरकार जीत रही भरोसा
- नई कर व्यवस्था को सरकार ने लागू किया है। नई रिजीम में सात लाख तक की आय पर कोई कर नहीं।
- फार्म 26 एस की व्यवस्था से विभाग को हर निवेश, उच्च लेनदेन पर जानकारी देना जरूरी है।
- अब आयकर विभाग किसी भी व्यक्ति की आय से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखता है।
- आयकर के रिटर्न ऑनलाइन हो गए हैं। कोई भी कहीं से अपना रिटर्न दाखिल कर सकता है।
- रिफंड अब कुछ दिनों में ही आ जाता है। फेसलेस से अपील प्रक्रिया सरल हो गई है।
- आयकर के रिटर्न सरल कर दिए गए हैं जो करदाता खुद आसानी से भर लेते हैं।
- डिस्क्लोजर योजना लाई गई। लोगों ने अपनी आय दिखानी शुरू की।
- अपील विवाद समाधान योजना से बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
- विभाग सर्वे के साथ ही आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
- टीडीएस जमा करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है।
पहले लोग कर सलाहकारों तक से सूचना छिपाते थे, लेकिन अब सूचना देते हैं। आयकर विभाग की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। रिफंड जल्दी मिलता है। जिसका लाभ आयकर संग्रह बढ़ने के रूप में देखने को मिल रहा है। करदाता भी बढ़ रहे हैं।- आशीष गुप्ता, वरिष्ठ कर अधिवक्ता
आयकर विभाग में कामकाज आसान हो गया है। लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। स्क्रूटनी, रिफंड की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी हो गई है। इसका असर कर संग्रह और बढ़ते आयकर रिटर्न के रूप में देखने को मिल रहा है।- वैभव अग्निहोत्री, पूर्व चेयरमैन, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, कानपुर चैप्टर