फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छतरपुर से भागी मासूम कानपुर में मिली; मोबाइल को लेकर मिली डांट से थी खफा, आरपीएफ ने सुरक्षित सौंपा

Tue, 17 Mar 2026 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोबाइल पर बात करने पर पिता की डांट से नाराज होकर छतरपुर से भागी किशोरी को कानपुर आरपीएफ ने ढूंढ निकाला। किशोरी के पिता ने एमपी में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मोबाइल पर बात करने पर पिता ने थप्पड़ जड़ दिया तो एमपी की किशोरी ट्रेन में सवार होकर कहीं जाने के लिए निकल पड़ी। रिपोर्ट दर्ज होने पर कानपुर सेंट्रल की आरपीएफ को सूचना मिली तो उसे ट्रेन से सकुशल खोज लिया गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि रविवार को मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल गश्त पर थीं।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 15 साल की किशोरी गुमसुम अकेली बैठी मिली। उसे पोस्ट पर लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एमपी के छतरपुर जुझार की रहने वाली है। पिता ने उसे पीट दिया था जिससे नाराज होकर वह ट्रेन में सवार होकर शहर आ गई थी। इस पर जुझार थाने के दरोगा विनोद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने थाने में 12 मार्च को अपहरण का केस दर्ज कराया था। सोमवार को किशोरी के पिता को साथ लेकर दरोगा शहर आए और किशोरी को साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें