कानपुर। जूही में 13 वर्षीय किशोरी को छत पर बुलाकर दुष्कर्म के आरोपी रायबरेली के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी अवधेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे परमपुरवा से पकड़ा। सोमवार सुबह कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि महिला ने बेटी के दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)