फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोवर्स स्पोर्ट्स और मेकमाई ट्रिप इलेवन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रोवर्स कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोवर्स स्पोर्ट्स इलेवन और मेकमाई ट्रिप इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। कपिल कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में दोनों मैच रोवर्स मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में पीएन रॉय इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाए। इसमें अनंत कुमार ने 81 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धांत ने तीन, हर्षवर्धन ने दो को आउट किया। वहीं, रोवर्स स्पोर्ट्स इलेवन ने 24.2 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीता।

इसमें कुश यादव ने 40, हर्षवर्धन ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शाश्वत व वेदप्रकाश ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षवर्धन को चुना गया। दूसरे मैच में मेक माई ट्रिप इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। इसमें इमरान खान ने 34 व अभिनव ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विराट माहेश्वरी ने दो को आउट किया।
विज्ञापन


वहीं, आनंदेश्वर इलेवन की पूरी टीम 23 ओवर में 112 रन पर आउट हो गई। इसमें अक्षत ने 49 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शान गाजी ने चार, श्रेष्ठ, अजीतेश ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच शान गाजी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें