फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जनसभा नहीं करेगी भाजपा, संपर्क अभियान चलाकर करेगी पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार

Fri, 09 Apr 2021 03:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार की रणनीति में बदलाव किया है। गुरुवार को महाराजपुर के एक विद्यालय में हुई बैठक में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल ने कहा कि प्रत्याशियों के समर्थन में कोई भी जनसभा नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी का सारा जोर बैठकों और सधी रणनीति के जरिये मतदाताओं को प्रत्याशियों की तरफ आकर्षित करने का होगा। इसमें बूथ स्तर तक सक्रिय संगठनों की भूमिका अहम होगी। उन्हें एक-एक मतदाता तक पहुंचने के निर्देश दिए। 10 से 12 अप्रैल तक डॉ. वीना आर्या अपनी टीम के साथ गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाएंगी।

इसी क्रम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी 13 अप्रैल तक वार्डों में प्रवास कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी 13 अप्रैल को वाहन जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से कौशल किशोर दीक्षित, रामबहादुर यादव, संतोष जायसवाल, प्रबोध मिश्रा, विनय मिश्रा, रमेश कुशवाहा, अर्जुन बेरिया, सुरेंद्र अवस्थी, मनीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें