इधर अब केस की नए सिरे से जांच शुरू की है। जेसीपी ने बताया कि एक अलग से टीम लगाई गई है। जो अब तक की जांच की समीक्षा करेगी। साथ ही प्रयास करेगी कि जो पहलू विवेचना से छूट गए हों, उनकी जानकारी कर जांच करेगी। जिससे शायद वारदात का खुलासा हो सके।
चलाया हस्ताक्षर अभियान
न्याय संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को रिजर्व बैंक मालरोड में रोनिल के परिवार के साथ कैंडल जलाकर रोनिल को न्याय। दिलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें व्यापारी एसोसिएशन व वैश्य महासंगठन ने भी भागीदारी की। उन्होंने भी रोनिल सरकार के लिए न्याय की मांग की।
इसमें लोगों ने कैंडल जलाकर हस्ताक्षर करके रोनिल को जल्द न्याय मिलने की मांग की। इस दौरान समिति के अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, सिद्धार्थ काशीवार, दिलीप सिंह, अजय तिवारी, विनय कुमार, नवीन गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश बाजपई, शुभ गुप्ता, शाहरुख, उमा कठेरिया, साकिफ कुरैशी, शीलू श्रीवास्तव,जीतेंद्र गिरी, एसपी गुप्ता आदि रहे।
बता दें कि श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी रोनिल सरकार डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर को वह स्कूल से निकलने के बाद लापता हो गया था। दूसरे दिन चंदारी के जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली थी।