न्याय की कोई गुंजाइश नहीं बची है
इसमें कहा है कि दस महीने बीत जाने के बाद भी रोनिल की हत्या में सिर्फ एक आरोपी ही गिरफ्तार हुआ है। आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। ऐसा लग रहा है कि न्याय की कोई गुंजाइश नहीं बची है। ऐसे में वह और उनकी पत्नी आत्महत्या के लिए मजबूर है, क्योंकि हम अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में चुप है।
छात्र की हत्या में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
रोनिल सरकार की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों खासकर हत्यारोपी विकास की महिला मित्र उन्नति पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की है। रोनिल के पिता संजय सरकार और मां मीता ने सीएम को पत्रलिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
जेसीपी बोले- हत्या में शामिल हर शख्स को भेजा जाएगा जेल
शुक्रवार को प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में मृतक के परिजन जेसीपी से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संजय ने कहा की पुलिस की लापरवाही के कारण हत्यारोपी विकास को जमानत भी मिल गई थी। जेसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। हत्या में शामिल हर शख्स को जेल भेजा जाएगा।