फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2.07 करोड़ की जब्त शराब पर चला रोलर

विज्ञापन
शराब पर रोलर चलवाते अ​धिकारी। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नौरैयाखेड़ा फैक्ट्री एरिया में 2.07 करोड़ रुपये कीमत की 5948 पेटी देशी शराब पर रोलर चलाया गया। ये शराब पुलिस और आबकारी विभाग ने कोरोना काल के दौरान बंदी के बावजूद बिक्री किए जाने पर जब्त की थी।
विज्ञापन



गोविंदनगर थाना प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान 22 मार्च 2020 को सरकार ने शराब बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी दादानगर स्थित लाइसेंसधारक मनीष जायसवाल की दुकान से चोरीछिपे शराब बेची जा रही थी। जांच के दौरान रजिस्टर में 26 मार्च 2020 तक की बिक्री चढ़ी पाई गई थी। इस पर दुकान से मिली 5948 पेटी देशी शराब को जब्त कर लाइसेंसधारक के खिलाफ मुकदम दर्ज कराया था। तभी से जब्त शराब थाने में रखी थी। कोर्ट आदेश पर इसे नष्ट किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें