फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : दाखिले से पहले 11 महाविद्यालयों की मान्यता बहाल

विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
कानपुर। बीएड और डीएलएड कॉलेजों में दाखिले से पहले छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के 11 महाविद्यालयों की मान्यता बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की उत्तर क्षेत्रीय समिति ने यह बहाली की है। इसमें कानपुर के दो, इटावा के दो, फर्रुखाबाद का एक, कानपुर देहात के दो, उन्नाव का एक, औरैया का एक और कन्नौज के दो महाविद्यालय शामिल हैं।

परिषद ने हाल ही में मानक न पूरा करने वाले देश के 1000 से अधिक बीएड और डीएलएड महाविद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी थी। इस पर कई कॉलेज संचालकों ने मानक पूरे कर मान्यता बहाल करने की अपील की थी।
विज्ञापन


उप्र स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बताया कि प्रवेश शुरू होने पहले 11 कॉलेजों की मान्यता बहाल होने से छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन





इन कॉलेजों की बहाल हुई मान्यता

कानपुर नगर : डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज और सरस्वती बीएड महाविद्यालय।

कानपुर देहात : बाबूराम रुक्मिणी देवी महाविद्यालय और श्री आरपी पोरवाल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन।
इटावा : चौधरी नाथु सिंह महाविद्यालय और तिलक पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय।
कन्नौज : एसपी महिला महाविद्यालय और चौधरी जयवीर सिंह शिक्षण संस्थान

फर्रुखाबाद : कृष्णा महाविद्यालय

उन्नाव : रामसमुझ गुरुकुल महाविद्यालय
औरैया : तिलक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें