फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोलैंड और एमयूसी क्लब का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए से आबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए। इनमें रोलैंड क्लब ने नेशनल क्लब को छह विकेट से और एमयूसी क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में नेशनल क्लब की टीम 10 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। सुनील कनौजिया और सचिन निषाद ने 23-23 रन बनाए। रोलैंड की ओर से फरजान अली ने तीन, अर्थव गुप्ता और सात्विक शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोलैंड ने चार ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन बना लिए। सौरभ मिश्रा ने 42 और आदित्य राज ने 18 रन का योगदान दिया। सौरभ मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में एमयूसी क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन बनाए। सजल तिवारी ने 28, राहुल सिंह ने 27 और विराट शुक्ला ने 26 रन बनाए। स्पोर्टिंग यूनियन के नितिन तिवारी ने दो विकेट लिए। जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। अक्षत तिवारी ने 36 और देवांश गुप्ता ने 29 रन बनाए। एमयूसी की ओर से सुधीर गुप्ता और ओमकार शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। राहुल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें