फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक साल में मिसाल बना गौरी से रोहन-संतोष का प्यार, जन्मदिन भी धूमधाम से मनाने की है तैयारी, पढ़ें मामला

Wed, 16 Oct 2024 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी शशांक दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चिड़ियाघर में जन्मी मादा गैंडा गौरी आज एक बरस की हो जाएगी। ऐसे में प्रबंधन जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी में है। बुधवार को केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया जाएगा। चिड़ियाघर में गौरी के साथ रोहन और संतोष के बीच प्यार की हर कोई मिसाल देता है।
 
विज्ञापन
चिड़ियाघर में गौरी को बोतल से दूध पिलाते कीपर रोहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरी...गौरी... आवाज देने पर वो दौड़ी चली आती है। वह बुधवार को एक वर्ष की हो जाएगी। अब वह रोहन और संतोष की आवाज भी वह पहचानने लगी है। हां यदा कदा कोई और उसके आसपास फटकता है तो वो नाराज सी हो जाती है और धक्का देकर गिराने की कोशिश करती है।

विज्ञापन

रोहन और संतोष भी उसे बिलकुल बच्चे जैसा प्यार देते हैं। हम बात कर रहे हैं चिड़ियाघर में एक वर्ष पहले जन्मी मादा गैंडा गौरी की। रोहन और संतोष उसके कीपर हैं। बुधवार को चिड़ियाघर में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है।

रेंजर नावेद इकराम ने बताया 16 अक्तूबर 2023 को मानू नाम की गैंडा ने उसे जन्म दिया था। जन्म के महज 12 दिन बाद ही मानू की मौत हो गई। ऐसे में कीपर रोहन और संतोष ने उसकी परवरिश की जिम्मेदारी उठाई। सुबह सात बजे से दो बजे तक संतोष ड्यूटी देते हैं।

ढाई क्विंटल की हो गई है गौरी
वहीं, दोपहर से रात नौ बजे तक रोहन पर गौरी की जिम्मेदारी रहती है।  जन्म के समय महज 68 किलो की गौरी अब ढाई क्विंटल की हो गई है। दिन में नौ बार उसे दूध दिया जाता है। विशेष बोतल से एक बार में वह डेढ़ लीटर तक दूध पी जाती है।

डॉ. शमशुल करते हैं मेडिकल चेकअप
असोम से डॉ. शमशुल वीडियो कॉल पर उसका मेडिकल चेकअप करते रहते हैं। डाइट चार्ट में कब बदलाव करना है, इसे वह ही निर्धारित करते हैं। कोई दिक्कत होने पर उसे क्या दवाएं देनी हैं। इसका भी निर्देश वही देते हैं।
विज्ञापन



इस प्यार की हर कोई मिसाल देता है

डॉ. अनुराग की टीम भी उसपर नजर रखती है। गौरी दूध के साथ-साथ अब बाड़े में उगी घास खाने लगी है। रेंजर के मुताबिक उसकी ग्रोथ काफी अच्छी है। बुधवार को केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया जाएगा। चिड़ियाघर में दोनों के बीच प्यार की हर कोई मिसाल देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें