फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU की असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट: वीसी आवास से 200 मीटर पर हुई वारदात, 24 घंटे बैठे रहते हैं सुरक्षाकर्मी

Wed, 17 Jul 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विश्वविद्यालय कैंपस में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट के बाद शिक्षकों, कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। मामले की आंतरिक जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है।
 
विज्ञापन
सीएसजेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर से लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसजेएमयू की जिस असिस्टेंट प्रोफेसर के घर लूट हुई, उनका घर कुलपति आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर है। कुलपति आवास के मोड़ पर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। खास बात यह है कि इस जगह से शिक्षक आवास तक आसानी से देखा जा सकता है लेकिन एक अन्जान शख्स परिसर में दाखिल हुआ और लूट करके भाग निकला लेकिन सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। वहीं, पता चला है कि शिक्षक आवास के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी सही से काम नहीं कर रहे थे। उधर, लूट की वारदात के बाद से पूरे परिसर में डर का माहौल है। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि इस समय विवि में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए बाहर से काफी मजदूर आ रहे हैं। कई अन्जान लोगों का भी बिना रोकटोक आना जाना लगा रहता है। ऐसे में आवासीय परिसर में भी रात में गश्त बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन


चार सदस्यीय टीम का गठन
कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि मामले की आंतरिक जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। ये टीम विश्वविद्यालय स्तर पर पूरे मामले की जांच करेगी और यह भी देखेगी कि सुरक्षा को लेकर क्या कमी है और उसे कैसे दूर किया जाए। टीम को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की अन्य दो वारदात की जानकारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें