फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉनस्टॉप झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर यात्री से लूटपाट

Fri, 11 Oct 2019 10:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरेया
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर जा रही नॉनस्टॉप झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर लुटेरों ने औरैया में जमकर आतंक मचाया। लुटेरों ने एक यात्री के साथ लूटपाट की।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन पर पथराव भी किया। लूट का शिकार हुए यात्री नोएडा में शटरिंग करने का काम करता है। जीआरपी आरपीएफ ने 5 संदिग्धों को पकड़ लिया है। 

सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। रात 12 बजकर 23 मिनट पर यह घटना घटी। घायल मोहम्मद मुन्ना पुत्र अब्दुल कद्दूस निवासी मूसापुर थाना कोड़ा जिला कटिहार बिहार का रहने वाला है। 

गुरुवार रात करीब पौने एक बजे झारखंड एक्सप्रेस फफूंद स्टेशन से पास हुई थी। कानपुर की ओर ट्रेन रवाना होते ही जनरल कोच में पहले से सवार बदमाशों लूटपाट शुरू कर दी।

कुछ यात्रियों ने विरोध किया को असलहों से लैस बदमाशों ने डंडो से मारना पीटना शुरू कर दिया।  ट्रेन में सवार मूसापुर कोडा कटिहार के मोहम्मद मुन्ना के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिर फट गया तो वह लहुलूहान हालत में कोच में गिर गए। मुन्ना की हालत देख दूसरे यात्री सहम गए। महिलाएं, बच्चे चिल्लाने लगे। किसी के कान के बाले नोच लिए तो किसी के टाप्स उतरवा लिए। दशहत में आईं कुछ महिलाओं ने असलहा देख खुद ही अपने गहने उतार दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें