फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झकरकटी पर रोडवेज बसों से जाम, डीसीपी ने चेतावनी दे हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। झकरकटी पुल व टाटमिल मार्ग पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज बसें रोज जाम का कारण बन रही हैं। इनके चालकों की अराजकता के आगे ट्रैफिक विभाग भी पस्त है। बसों के चालक ट्रैफिक सिपाही से लेकर डीसीपी तक की नहीं सुनते। सवारी बैठाने के लिए चालक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करते हैं। शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक ने एक बार फिर इन्हें चेतावनी दी। हालांकि, कुछ देर बाद हालात जस के तस दिखे।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यातायात व्यवस्था को परखने निकले। इस दौरान उनको रोडवेज बसों की अराजकता दिखी। इन बसों के खड़े होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो रहा था। पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिल पा रही थी। डीसीपी ने बस चालकों से कहा कि बसों को अपने निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करके सवारियां बैठाएं। डीसीपी ने जरीब चौकी चौराहा, झकरकटी बस अड्डा मार्ग, टाटमिल चौराहा, घंटाघर चौराहा का निरीक्षण किया। वहां भी जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा और ऑटो को किनारे करवाकर यातायात सुगम बनवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें