कानपुर। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता सात व आठ नवंबर को बाराबंकी में होगी। इसमें हिस्सा लेने वाली कानपुर टीम का चयन शनिवार को अरमापुर स्थित एसएएफ आर्चरी अकादमी में ट्रायल के आधार पर हुआ।
कानपुर देहात आर्चरी एसोसिएशन की ओर से हुए ट्रायल में 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर कंपाउंड बालक वर्ग में कौसिन अहमद, अंश सिंह, आर्यन पाल और बालिका वर्ग से स्तुति गुप्ता, सुहानी गुप्ता को चुना गया।
इंडियन राउंड के बालक वर्ग में गौतम सिंह, अयान सिंह, अभिनव नंदा, हार्दिक शर्मा और बालिका वर्ग में आरवी वाजपेयी, अध्या यादव, अदिति यादव, विदिशा पांडेय का चयन हुआ। रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में गौरी भदौरिया, अंशिका, रागिनी, सुहानी गुप्ता और बालक वर्ग में हिमांशु सिंह, बलजोत सिंह, अनिल कुमार, आदित्य सिंह का चयन किया गया। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।