फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः ड्राइवर ने अचानक मारी ब्रेक, टैंकर में घुसी रोडवेज बस, 12 घायल

Sun, 26 Aug 2018 07:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रायपुर तिराहे पर क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कानपुर देहात के रनियां में रायपुर तिराहे पर टैंकर चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रही रोडवेज बस टैंकर में जा घुसी। इससे बस में सवार चालक सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायल चालक को निकाला गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


औरैया डिपो की रोडवेज बस रात्रि 11.30 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। बस में चालक राम प्रकाश व परिचालक नरेंद्र यादव सहित 56 यात्री सवार थे। रायपुर तिराहे के पास पहुंचते ही बस के आगे चल रहे टैंकर के अचानक ब्रेक मारने से बस के चालक की ओर का हिस्सा टैंकर में जा घुसा। जिससे सिकंदरा निवासी बस चालक राम प्रकाश (50) बस में बुरी तरह फंस गए। जबकि 11 लोग घायल हो गए।


 

लोगों की मदद से बस में फंसे चालक को निकाला गया

दुर्घटना में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
बस भिड़ते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे चालक को निकाला गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित घायल यात्रियों को रायपुर के डीएस अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस ने सभी घायलों का ट्रीटमेंट करवाकर दूसरी रोडवेज बस से गंतव्य को भिजवा दिया।  रोडवेज परिचालक नरेंद्र यादव ने बताया कि महाराजगंज, गोरखपुर, हरदोई आदि कई स्थानों के यात्री थे। जिनको दूसरी रोडवेज बस से भिजवा दिया गया है। 

 
विज्ञापन

चालक की हालत नाजुक

दुर्घटना में घायल राम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध मे रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि 11 यात्रियों को चोटें आई है। जिनका ट्रीटमेंट कराकर दूसरे वाहन से भिजवा दिया गया है। वहीं चालक की हालत नाजुक होने पर उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये है घायल यात्री
रनियां। रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर में महाराजगंज निवासी चंद्र शेखर, दया शंकर, मुन्ना लाल, आयुष प्रताप, कविता, अमरेंद्र प्रसाद भट्ट घायल हुए। जबकि हरदोई निवासी पंकज फैजाबाद निवासी कीर्तिमान, रसूलाबाद निवासी दीपा वर्मा, बलिया निवासी अन्नू आदि कई यात्री गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें