बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीओ समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा है।
फर्रुखाबाद जिले बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार पीलीभीत के सीओ सिटी सुनील दत्त घायल हो गए। वहीं, कार चालक सिपाही और गनर बाल-बाल बचा गए। सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, थाना राजेपुर क्षेत्र में गांव चाचूपुर मोड़ के पास राजमार्ग पर एक कार गुरुवार तड़के रोडवेज बस से टकरा गयी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पीछे बैठे पीलीभीत के सीओ सिटी सुनील दत्त घायल हो गए। कार चालक सिपाही संजीव कुमार और गनर चंद्रशेखर बाल-बच गया।
जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस भगा ले गया। सीओ सुनील दत्त पूर्व में जिले के जहानगंज में थानाध्यक्ष और शहर कोतवाली में एसएसआई रहे चुके हैं। वह न्यायालय में गवाही देने आ रहे थे।