लखनऊ से कानपुर जा रही बलिया डिपो की बस उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र में ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टकरा गई। हादसे के समय बस में 50 यात्री थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो यात्रियों की सांसें छीन ली। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती किया गया। अन्य 25 यात्री हल्की चोटें होने से मरहम-पट्टी करा कर चले गए।
विज्ञापन
भर्ती कराए गए घायल
बस चालक धर्मेंद्र यादव (50) पुत्र उमाशंकर दबौली बलिया
क्लीनर सन्तोष यादव (35) पुत्र लक्ष्मण यादव अगरौली बलिया