फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा। गुरुवार की दोपहर पतारा पुलिस चौकी के धरमपुर बंबा के निकट ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। बता दें कि बाइक सवार दोनों युवकों में गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन



थाना सजेती के अज्योरी गांव निवासी गगन दुबे (30) अपने साथी अभिषेक सैनी (32) के साथ बाइक से शादी के लिए कपड़े खरीदने कानपुर जा रहा था। जैसे ही दोनों कानपुर रोड स्थित धरमपुर बंबा के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। बाइक ट्रक के पहिए के नीचे दब गई। यह देखकर चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि, चालक की तलाश की जा रही है।


इधर, हादसे की जानकारी होते ही धरमपुर बंबा पर मौजूद लोग और चौकी पुलिस पहुंची। बाइक सवारों को एंबुलेंस से सीएचसी पतारा भेजा गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद गगन दुबे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वहीं, गंभीर घायल उसके साथी अभिषेक सैनी को हैलट रेफर किया गया। गगन और अभिषेक पेशे से ट्रक चालक हैं। हादसे की खबर जैसे ही दोनों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पतारा पहुंचे।

19 जून को जानी थी गगन की बरात
हादसे में मृत युवक गगन दुबे की अगले सप्ताह (19 जून) को बरात जानी थी। शादी अंसारी मोहल्ला रावतपुर (कानपुर) में तय हो चुकी थी। जिसकी तैयारियां जारी थीं। परिजनों ने बताया कि गगन के पिता का देहांत हो चुका है। इसके चलते वह अपनी शादी के लिए खुद ही व्यवस्थाएं जुटा रहा था। गुरुवार को वह दोस्त के साथ बाइक से कानपुर शादी के कपड़े खरीदने जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें