फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों की सड़कें दस दिन में चौड़ी हो जाएं

विज्ञापन
उरई (जालौन) स्थित कलक्ट्रेट में बैठक लेतीं कमिश्नर कुमुदलता श्रीवास्तव, साथ में डीएम मन्नान अख्त? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त झांसी मंडल कुमुदलता श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में उरई विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर दस दिन में शहर के प्रमुख चौराहों की सूची बनाकर चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शहर की नालियां टूटी होने की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी नालियों का सर्वे कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। कहा कि जो भी कार्य अधूरे पड़े है, उन्हें अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेपी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी समेत प्राधिकरण के सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें