फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मॉल रोड में धंसा रोलर, हुआ चार फीट गहरा गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की जर्जर सड़क छोटे रोलर का बोझ भी नहीं सह सकी। मंगलवार रात मॉल रोड के पास पनचक्की चौराहे पर केडीए की पार्किंग के सामने सड़क से गुजर रहा रोलर अचानक सड़क में धंस गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रोलर को बाहर निकलवाया। इससे सड़क पर करीब चार फीट गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के नीचे जलकल और जल निगम की पाइपलाइन गुजर रही है। भारी रोलर के दबाव से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क धंस गई और गड्ढा बन गया। रोलर हटवाने के बाद मौके पर तत्काल बैरिकेडिंग करा दी गई। फिलहाल जलकल और जल निगम की टीमें पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हैं। बताया गया कि रोलर को सड़क निर्माण कार्य के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें