फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो ने मां-बेटी ने जान ली

Wed, 15 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी हाइवे पर सिखमापुर मोड़ के पास बेकाबू बोलेरो ने पूर्व महिला ग्राम प्रधान और उसकी बेटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं रोड के किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बोलेरो समेत उसके ड्राइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हराहरा निवासी हरीशंकर ने बताया कि वह पत्नी रामरती (58) को लेकर बाइक से पुखरायां आ रहे थे। रास्ते में सिखमापुर मोड़ के पास पुत्री अर्चना(19) मिल गई।

 वह पुखरायां में अपनी मौसी के घर से लौट रही थी। बाइक रोड के किनारे खड़ी कर वह खेत की ओर पेशाब करने चले गए। वहीं, पत्नी व पुत्री बाइक के पास खड़े होकर आपस में बात कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने उनको रौंद दिया, अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पत्नी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उनको भी मृत घोषित कर दिया। रामरती हराहरा गांव की पूर्व प्रधान थी।

जानकारी मिलने पर परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग भी आ गए। परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि हरीशंकर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ड्राइवर जालौन के छानी निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें