फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में महिला सिपाही ने लगाई फांसी, कुछ दिनों पहले ही हुई थी शादी

Tue, 02 Jun 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
विज्ञापन
शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना थाने में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि बीते 26 अप्रैल को ही मृतक महिला सिपाही शालू गिरी (22) की शादी हुई थी। वह मूल रूप से बागपत जिले की रहने वाली थीं। 
विज्ञापन


यहां वह किराए के कमरे में रहती थीं। मंगलवार सुबह कमरे में उनका शव छत से लटका मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार सुबह शालू गिरी को ड्यूटी पर आने के लिए किया गया फोन नहीं उठा। जिसके बाद उसे बुलाने को दूसरी महिला सिपाही को उसके घर भेजा गया। आवाज लगाने के बाद जंगले से झांककर देखा तो वह फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन


उक्त जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस टीम महिला सिपाही का शव नीचे उतार कर आत्महत्या के मामले की जांच में जुट गयी है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें