उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रोड़वेज बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानें पूरा मामला...
यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुरामपुर के पास की है। यहां बीच सड़क पर खड़े खराब ट्रक से रोडवेज बस टकरा गयी। हादसे में हरदोई निवासी आर्यन जो कि अपनी मां नीलिमा के साथ दिल्ली से लौट रहा था कि मौत हो गई। परिवाहन विभाग की ऐसी बस आगरा से लखनऊ जा रही थी।