फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 7 हजार में करें कई तीर्थ स्थलों की यात्रा, एेसे कराएं बुकिंग

Wed, 19 Sep 2018 01:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआरसीटीसी के ट्रेन टूर पैकेज में बिहार, बंगाल से लेकर दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों की दर्शन यात्रा
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 9 से 16 अक्तूबर तक 7560 रुपये में विशेष भारत दर्शन यात्रा का ट्रेन टूर पैकेज घोषित किया है। आठ दिन और सात रातों के इस पैकेज में आगरा कैंट से गया, गंगासागर (कोलकाता), पुरी, कोणार्क मंदिर और वैद्यनाथ मंदिर जैसे प्रमुख दार्शनिक स्थल की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो
गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में कोणार्क मंदिर, जसीडीह में वैद्यनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बनारस से उपलब्ध है। इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय बसों से लोकल यात्रा और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था है।

इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें